श्री काशी विश्वनाथ धाम का निखरता स्वरूप वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम के निखरते स्वरूप को देख पाएंगे श्रद्धालु। शिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ के दर्शन करने आने वाले शिव भक्त एलईडी पर निर्माणाधीन काशी कॉरिडोर की भव्यता देख सकेंगे। योगी आदित्यनाथ की निगरानी में कॉरिडोर का भव्य स्वरूप आकार ले रहा है। सावन में बाबा के दर्शन नही हो पाने से महाशिवरात्रि पर अधिक भक्तों के जुटने की संभावना है। इस बार शिवरात्रि पर भक्तों को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ ही निर्माणाधीन श्री काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे काम और निखर रहे कॉरिडोर में बाबा के भवनों का भी दर्शन कराया जायेगा। कॉरिडोर के निर्माण के शुरुआत में इसका कुछ लोगों ने यह कह कर विरोध किया था कि कॉरिडोर बनाने के लिए मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। लेकिन लोगो के घरों में दबे कई ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले मंदिर जब सरकार जनता के सामने लाई तो लोगो को आश्चर्य हुआ। इस भव्य और ऐतिहासिक मंदिरों के स्वरूप के सामने आने से विश्वनाथ धाम का विरोध करने वालो के मुंह...