इरावन वाटर फॉल्स: रोमांचक एहसास थाईलैण्ड का इरावन वाटर फॉल्स निश्चय ही मुग्ध कर लेगा। जी हां, इरावन वाटर फॉल्स को एक जादुई करिश्मा कहना चाहिए। इस शानदार एवं अद्भुत वाटर फॉल्स का प्राकृतिक सौन्दर्य वस्तुत: बेहद लुभावना है। इरावन नेशनल पार्क का यह सुन्दर वाटर फॉल्स बेहद दर्शनीय एवं रोमांचक है। शायद इसीलिए इरावन वाटर फॉल्स वैश्विक पर्यटकों का बेहद पसंदीदा है। थाईलैण्ड के पश्चिमी इलाका स्थित कंचनबुरी के निकट स्थित इरावन वाटर फॉल्स वस्तुत: प्राकृतिक सौन्दर्य की शान एवं शोभा है। मान्यता है कि इस शानदार झरना का नामकरण हिन्दू पौराणिक कथाओं के तीन सिर वाले सफेद हाथी पर आधारित है। खास यह है कि इरावन वाटर फॉल्स थाईलैण्ड के सर्वाधिक खूबसूरत झरनों में से एक है। बैंकाक के उत्तर-पश्चिम दिशा में करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित कंचनबुरी प्रांत की तेनसेरीम पहाडियों पर स्थित इरावन वाटर फॉल्स वस्तुत: झरनों की एक शानदार श्रंखला है। इस श्रंखला में सात झरने हैं। इन सुन्दर झरनों की कुल लम्बाई 1500 मीटर ...