यूनिवर्सल स्टूडियो: रोमांच की दुनिया यूनिवर्सल स्टूडियो को एक रोमांचक एहसास कहा जाना चाहिए। जी हां, यूनिवर्सल स्टूडियो रोमांच की एक अद्भुत एवं विलक्षण दुनिया है। शायद इसीलिए यूनिवर्सल स्टूडियो वैश्विक पर्यटकों का बेहद पसंदीदा है। सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप स्थित यूनिवर्सल स्टूडियो फिल्मी दुनिया का भी बेहद पसंदीदा है। लिहाजा यूनिवर्सल स्टूडियो पर दर्जनों फिल्मों की बेहतरीन शूटिंग हो चुकी हैं। हॉलीवुड की फिल्मों का केन्द्र यूनिवर्सल स्टूडियो अपने आप में एक अलग एवं शानदार दुनिया है। हालात यह हैं कि पर्यटक यूनिवर्सल स्टूडियो की सैर के दौरान हॉलीवुड स्टार्स से भी मिल सकते हैं। इतना ही नहीं, यूनिवर्सल स्टूडियो में दुनिया के बेहतरीन रेस्टोरेंट एवं कैफे भी हैं। इन रेेस्टोरेंट एवं कैफे में पर्यटक स्वाद के चटखारे ले सकते हैं। इतना ही नहीं, यूनिवर्सल स्टूडियो में पर्यटक उम्दा एवं फैशनेबल कपड़े भी खरीद सकते हैं। पर्यटक यूनिवर्सल स्टूडियो में मनोरंजन का भारी खजाना होने का एहसास कर सकते हैं। ...