द्रास हिल स्टेशन : रोमांचक मखमली एहसास द्रास हिल स्टेशन को दुनिया का एक आैर साइबेरिया कहा जाना चाहिए। साइबेरिया की ही तरह द्रास हिल स्टेशन भी अति ठंडा रहता है। यह शीतलता पर्यटकों को एक विशेष रोमांच से भर देती है। भारत के जम्मू-कश्मीर के कारगिल का यह विलक्षण एवं अद्भुत हिल स्टेशन वस्तुत हिमालय की एक शानदार घाटी है। इसे लद्दाख का गेटवे भी कहते हैं। कारगिल जिला का कस्बा द्रास प्रकृति की गोद में रचा-बसा एक अति दर्शनीय एवं सुन्दर स्थान है। समुद्र तल से करीब 3230 मीटर ऊंचाई पर स्थित द्रास हिल स्टेशन कारगिल से करीब 60 किलोमीटर दूर है। साइबेरिया के बाद द्रास हिल स्टेशन को दुनिया का सबसे ठंडा स्थान माना जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो द्रास हिल स्टेशन का तापमान शून्य से करीब 45 डिग्री तक नीचे चला जाता है। सर्दियों में चौतरफा बर्फ का आच्छादन दिखता है। द्रास हिल स्टेशन का मुख्य आकर्षण तीन प्रसिद्ध टॉप हिल्स हैं। यह प्रसिद्ध टॉप हिल्स पिनाकल टाइगर हिल्स, पिम्पल्स हिल्स एवं टोलोलिंग हिल्स के नाम से जाने पहच...