पुणे-पुण्य नगरी: सांस्कृतिक राजधानी
पुणे को सांस्कृतिक राजधानी कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। जी हां, शहर पुणे की आगोश में विशिष्टताओं का भण्डार है।
मूला एवं मू्ठा नदियों के किनारेे रचा-बसा पुणे का एक पौराणिक एवं
गौरवशाली इतिहास भी है। पुणे को पुण्य नगरी के नाम से भी जाना पहचाना जाता
है। भारत के प्रांत महाराष्ट्र की सांंस्कृतिक राजधानी पुणे क्वीन आफ दक्कन
भी कहा जाता है। इसे सूचना एवं तकनीकि शिक्षा के शानदार केन्द्र के तौर पर
भी जाना पहचाना जाता है।
पुणे के वैभवशाली इतिहास में शनिवार वाड़ा, आगाखान महल, पार्वती हिल मंदिर,
कात्रज सर्प उद्यान, कोणार्क, आैषधीय वनस्पतियां एवं सायबर सिटी पार्क आदि
इत्यादि पुणे के विशिष्ट आकर्षण हैं।
शनिवार वाड़ा: शनिवार वाड़ा एक वैभवशाली एवं शानदार महल है। पेशवा का निवास
यह महल काफी कुछ विशिष्टतायें रखता है। इस महल की नींव बाजीराव ने 1730 में
रखी थी।
खास यह कि इस शानदार महल की दीवारों पर महाभारत एवं रामायण का कथानक
चित्रित है। शनिवार वाड़ा का कमल की 16 कलियों फूलों के आकार-प्रकार का
फव्वारा तकनीकि कौशल को बयां करता है।
खास यह कि इस महल में प्रत्येक दिन लाइट एण्ड साउण्ड शो का आयोजन किया
जाता है। इस लाइट एण्ड साउण्ड शो में वैभवशाली इतिहास का वर्णन किया जाता
है।
आगाखान महल: आगाखान महल का निर्माण 1892 में इमाम सुल्तान मोहम्मद शाह
आगाखान ने किया था। स्वाधीनता आंदोलन में इस महल की खास भूमिका रही।
स्वाधीनता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी, उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी सहित
कई आंदोलनकारियों ने यहां आश्रय लिया था। मौला नदी के समीप स्थित इस शानदार
महल में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित एक स्मारक भी है।
पार्वती हिल मंदिर: पार्वती हिल मंदिर पुणे का एक अति पवित्र स्थान है।
समुद्र तल से करीब 2100 फुट की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर स्थापत्य कला का
शानदार अलंकरण है।
मान्यता है कि इस स्थान पर पेशवा शासक बाजीराव ने ब्रिाटिश फौज को पराजित
किया था। इस स्थान पर देवदेवेश्वर मंदिर, कार्तिकालय, विष्णु एवं विठ्ठल
मंदिर भी हैं। यह मंदिर मराठा साम्राज्य की शान एवं शोभा हैं।
कात्रज सर्प उद्यान: कात्रज सर्प उद्यान वस्तुत: सर्प एवं अन्य रेंगने
वाले जीव जन्तुओं का संरक्षण क्षेत्र है। मगरमच्छ आदि इत्यादि यहां की शान
एवं शोभा हैं। इस पार्क में एक शानदार पुस्तकालय एवं संग्रहालय भी है।
इसमें सर्प विषयक विशेष जानकारी उपलब्ध रहती है।
कोणार्क: कोणार्क वस्तुत: एक शानदार पक्षी अभयारण्य है। पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां यहां संरक्षित दिखती हैं।
खास तौर से चाइना का पीला सुनहरा तीतर एवं कीनिया का रिंग ओइट तीतर आदि
इत्यादि विशेष हैं। जैव विविधिता का आदर्श माना जाने वाला यह इलाका आैषधीय
वनस्पतियों एवं फूलोें की 1000 से अधिक प्रजातियों के लिए जाना पहचाना जाता
है।
सायबर सिटी पार्क: सायबर सिटी पार्क सूचना एवं तकनीकि का शिक्षा क्षेत्र
है। पर्यटक इस शानदार एवं खूबसूरत पार्क में खरीदारी का शौक पूरा कर सकते
हैं।
पुणे की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट
लोहेेगांव एयरपोर्ट पुणे है। निकटतम रेलवे स्टेशन पुणे जंक्शन है। पर्यटक
सड़क मार्ग से भी पुणे की यात्रा कर सकते हैं।
18.520760,73.855408
18.520760,73.855408












Comments
Post a Comment