पापिकोंडालु हिल स्टेशन : मैजिक आफ टूरिज्म
पापिकोंडालु हिल स्टेशन के प्राकृतिक सौन्दर्य को मैजिक ऑफ टूरिज्म कहा
जाना चाहिए। जी हां, पापिकोंडालु हिल स्टेशन के प्राकृतिक सौन्दर्य में एक
अद्भुत एवं विलक्षण सम्मोहन है।
यह सम्मोहन देश विदेेश के पर्यटकों को स्वत: आकर्षित करता है। भारत के
आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में स्थित यह शानदार पर्यटन बेहद आकर्षक है।
राजमुंदरी से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित पापिकोंडालु हिल स्टेशन वस्तुत:
नदियों, झीलों-झरनों एवं पहाड़ों-वादियों का इलाका हैै।
गोदावरी नदी के किनारे स्थित यह शानदार हिल स्टेशन चौतरफा मखमली पहाड़ियों
एवं वादियों से घिरा है। गोदावरी नदी का प्राकृतिक सौन्दर्य पापिकोंडालु
हिल स्टेशन को अति दर्शनीय बना देता है। आैषधीय वनस्पतियों के सघन वन
क्षेत्र पापिकोंडालु हिल स्टेशन की शान एवं शोभा हैं।
वस्तुत: इस शानदार हिल स्टेशन को वर्षा क्षेत्र माना जाता है। हालांकि इस
शानदार हिल स्टेशन के एक हिस्से को अभयारण्य घोषित किया गया है।
लिहाजा पर्यटक वन्य जीवों के रोमांच का भी एहसास कर सकते हैं। पापिकोंडालु
हिल स्टेशन को आंध्र प्रदेश का आदर्श पर्यटन भी माना जाता है। खास यह कि
पापिकोंडालु हिल स्टेशन का प्राकृतिक सौन्दर्य वैश्विक पर्यटकों को आकर्षित
करता है। लिहाजा वर्ष पर्यंत वैश्विक पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है।
मान्यता है कि भगवान श्री राम, सीता एवं लक्ष्मण ने वन प्रवास का कुछ समय
इस इलाके में व्यतीत किया था। लिहाजा पापिकोंडालु हिल स्टेशन का अपना एक
विशिष्ट धार्मिक महत्व भी है। पापिकोंडालु हिल स्टेशन की पहाड़ियों,
झीलों-झरनों का प्राकृतिक सौन्दर्य अद्भुत एवं विलक्षण है।
इस रोमांचक अनुभव को यादगार बनाये रखने के लिए पर्यटक पापिकोंडालु हिल
स्टेशन पर शिविर लगा कर रात्रि विश्राम भी करते हैं। पर्वत शिखर एवं
गोदावरी नदी का निर्मल प्रवाह एक खास रोमांचक एहसास कराता है।
पर्यटक यहां पर्वतारोहण का भी आनन्द ले सकते हैं। पापिकोंडालु हिल स्टेशन
एवं आसपास आदिवासी बस्तियां भी हैं। लिहाजा पर्यटक आदिवासी संस्कृति का भी
आनन्द ले सकते हैं।
पापिकोंडालु का हस्तशिल्प पर्यटकों को खास तौर से लुभाता है। इस हस्तशिल्प
में आदिवासी संस्कृति का मोहक दर्शन होता है। मुनिवातम झरना इस शानदार हिल
स्टेेशन का एक खास आकर्षण है। इस झरना का सौन्दर्य देखते ही बनता है। इसे
एक आदर्श पिकनिक स्पॉट माना जाता है।
खास यह कि पापिकोंडालु हिल स्टेशन की तुलना धरती पर स्वर्ग से की जाती है।
चौतरफा मखमली घास के मैदान एवं ढ़लान पापिकोंडालु हिल स्टेशन की शान एवं
शोभा हैं।
इतना ही नहीं, पापिकोंडालु हिल स्टेशन का धार्मिक महत्व भी कहीं से कम
नहीं है। धार्मिक महत्व के इस इलाके का मुख्य आकर्षण गांडी पोचम्मा मंदिर
है। गांडी पोचम्मा मंदिर गोदावरी नदी के तट पर गोंडुरू गांव में स्थित है।
पापिकोंडालु वन्य जीव अभयारण्य :पापिकोंडालु वन्य जीव अभयारण्य आंध्र
प्रदेश की शान एवंं शोभा है। पश्चिमी गोदावरी जिलों के किनारे करीब 1000
वर्ग किलोमीटर दायरे में फैले इस अभयारण्य में वन्य जीवों की रोमांचक
गतिविधियां अति दर्शनीय है।
जैव विविधिता से आच्छादित यह अभयारण्य बेहद मोहक है। आैषधीय वनस्पतियों
एवं जीव जन्तुओं से आच्छादित यह इलाका पर्यटकों को खास तौर से आमंत्रित
करता है।
पापिकोंडालु हिल स्टेशन की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं।
निकटतम एयरपोर्ट राजमुंदरी एयरपोर्ट है। राजमुंदरी एयरपोर्ट से पापिकोंडालु
हिल स्टेशन की दूरी करीब 70 किलोमीटर है।
निकटतम रेलवे स्टेशन राजमुंदरी जंक्शन है। राजमुंदरी रेलवे स्टेशन से
पापिकोंडालु हिल स्टेशन की दूरी करीब 60 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से
भी पापिकोंडालु हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं।
15.895870,80.764660
15.895870,80.764660












Comments
Post a Comment