इरावन वाटर फॉल्स: रोमांचक एहसास
थाईलैण्ड का इरावन वाटर फॉल्स निश्चय ही मुग्ध कर लेगा। जी हां, इरावन वाटर फॉल्स को एक जादुई करिश्मा कहना चाहिए।
इस शानदार एवं अद्भुत वाटर फॉल्स का प्राकृतिक सौन्दर्य वस्तुत: बेहद
लुभावना है। इरावन नेशनल पार्क का यह सुन्दर वाटर फॉल्स बेहद दर्शनीय एवं
रोमांचक है। शायद इसीलिए इरावन वाटर फॉल्स वैश्विक पर्यटकों का बेहद
पसंदीदा है।
थाईलैण्ड के पश्चिमी इलाका स्थित कंचनबुरी के निकट स्थित इरावन वाटर फॉल्स
वस्तुत: प्राकृतिक सौन्दर्य की शान एवं शोभा है। मान्यता है कि इस शानदार
झरना का नामकरण हिन्दू पौराणिक कथाओं के तीन सिर वाले सफेद हाथी पर आधारित
है।
खास यह है कि इरावन वाटर फॉल्स थाईलैण्ड के सर्वाधिक खूबसूरत झरनों में से
एक है। बैंकाक के उत्तर-पश्चिम दिशा में करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित
कंचनबुरी प्रांत की तेनसेरीम पहाडियों पर स्थित इरावन वाटर फॉल्स वस्तुत:
झरनों की एक शानदार श्रंखला है।
इस श्रंखला में सात झरने हैं। इन सुन्दर झरनों की कुल लम्बाई 1500 मीटर
है। खास यह है कि इरावन वाटर फॉल्स के प्रत्येक झरना का एक अलग नाम है। हलई
केउंग लुंग श्रंखला का प्रथम झरना है। श्रंखला के अन्य झरनों की तुलना में
यह झरना अपेक्षाकृत आसान है।
कारण यह कि इस झरना तक कार से आसानी से पहंुचा जा सकता है। इस झरना का
प्राकृतिक सौन्दर्य अति दर्शनीय है। इस झरना में तालाबों में तैरने वाली
मछलियों की संख्या बहुतायत में है। वंुग माचा एक अन्य वाटर फॉल्स है।
तैराकी के लिए यह अति सुविधाजनक एवं सुन्दर है।
खास यह कि इस फॉल्स पर एक छोटी सी गुफा भी है। करीब 50 मीटर लम्बी-चौडी इस
शानदार एवं सुन्दर गुफा को फे नाम टोक कहा जाता है। हलई केउंग लुंग एवं
वुंग माचा करीब 20 मीटर ऊंचाई वाले वाटर फॉल्स हैं।
खास यह कि यहां एक विशाल जलाशय भी है। इस शानदार जलाशय में सुन्दर मछलियों
की असंख्य प्रजातियां पल्लवित हैं। ओके नांक फही सीह एवं बुआ माई लांग
श्रंखला के चौथे एवं पांचवे वाटर फॉल्स हैं। आैषधीय वनस्पतियों से घिरा यह
इलाका बेहद सुन्दर एवं दर्शनीय है।
खास यह कि इस इलाके में छोटे-छोटे तालाबों की एक लम्बी श्रंखला विद्यमान
है। तालाबों की यह श्रंखला इरावन वाटर फॉल्स की शान एवं शोभा है। इरावन
वाटर फॉल्स एवं आसपास का इलाका आैषधीय वनस्पतियों से आच्छादित है।
लिहाजा पूरा इलाका आैषधीय सुगंध से महकता रहता है। मोटी रसीली वनस्पतियों
की दर्शनीयता बेहद आकर्षक है। हालांकि इन आैषधीय वनस्पतियों का उपयोग
रस्सियों के रूप में किया जाता है।
खास यह कि इरावन वाटर फॉल्स एवं आसपास का इलाका दुर्लभ एवं विलुप्त आैषधीय
वनस्पतियों के लिए जाना एवं पहचाना जाता है। फू फा वाटर फॉल्स श्रंखला का
अंतिम झरना है। फू फा वाटर फॉल्स के आसपास आैषधीय वनस्पतियों का सघन वन
क्षेत्र एक शांत सुरम्यता प्रदान करता है।
लिहाजा पर्यटक शांति के साथ-साथ एक खास ऊर्जा का एहसास करते हैं। तो आइए,
घूमने-मौज मस्ती का कोई प्लान बनाते हैं तो थाईलैण्ड के इरावन वाटर फॉल्स
की यात्रा करना न भूलें।
इरावन वाटर फॉल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम
एयरपोर्ट बैंकाक डीएमके एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन कंचनबुरी रेलवे
स्टेशन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी इरावन वाटर फॉल्स की यात्रा कर सकते
हैं।
14.040570,99.537970
14.040570,99.537970












Comments
Post a Comment