फोर्ट विलियम: अद्भुत एवं विलक्षण
फोर्ट विलियम को स्थापत्य कला की अद्भुत एवं विलक्षण संरचना कहा जाना
चाहिए। जी हां, फोर्ट विलियम की स्थापत्य कला अति दर्शनीय है। साथ ही यह
संरचना स्थापत्य कला की विविधिता को भी दर्शाती है।
भारत के पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का फोर्ट विलियम वस्तुत: एक
शानदार एवं बहुआयामी महलनुमा भवन है। कोलकाता में हुबली नदी के पूर्वी
किनारे पर बने फोर्ट विलियम को खास तौर से एक शानदार किला कहा जाना चाहिए।
कारण इसका वृहद स्वरूप किसी किला से कम नहीं है। इसका निर्माण ब्रिाटिश
शासन में किया गया था। फोर्ट विलियम का निर्माण 1698 से 1715 के मध्य किया
गया। इसका निर्माण राबर्ट क्लाइव ने किया था।
विशेषज्ञों की मानें तो इसके निर्माण मूलत: दस वर्ष का समय लगा था। फोर्ट
विलियम का निर्माण इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय के नाम पर किया गया था।
लिहाजा इसे फोर्ट विलियम के नाम से जाना एवं पहचाना गया।
खास यह है कि इस किला के सामने एक विशाल मैदान भी है। यह विशाल मैदान किला
का ही हिस्सा है। कोलकाता का यह सबसे बड़ा शहरी पार्क है। विशेषज्ञों की
मानें तो ईस्ट इंडिया कम्पनी को 1698 में जमींदारी में 3 गांव कोलीकट,
गोविन्दपुरी एवं सूतानुती प्राप्त हुए थे। इसी भूमि पर फोर्ट विलियम का
निर्माण हुआ था।
फोर्ट विलियम पश्चिम बंगाल का एक आदर्श एवं महत्वपूर्ण पर्यटन है। गंगा
नदी के पूर्वी तट पर बना यह शानदार किला वास्तुकला की दृष्टि से विशेष एवं
विलक्षण है।
निकट ही विद्यासागर सेतु है। वस्तुत: देखें तो फोर्ट विलियम भारत में
ब्रिाटिश विरासत एक का अवशेष है। यह अवशेष ब्रिाटिश सैन्य शक्ति का स्मरण
कराता है।
फोर्ट विलियम को ब्रिटिश शासन की एक प्रभावशाली संरचना माना जाता है। करीब
532 बीघा में फैला फोर्ट विलियम वस्तुत: 1781 में विस्तृत: स्वरूप में
अस्तित्व में आया था।
इस दिव्य भव्य किला का ढ़ांचा दो मंजिला है। पंखों का प्रोजेक्ट एवं आंतरिक
गार्ड रूम सहित बहुत कुछ इस संरचना में शामिल है। फोर्ट शांत, अतुलनीय
सौन्दर्य एवं हरे भरे वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।
करीब पांच वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैले फोर्ट विलियम का आकार प्रकार
अष्टकोणीय है। इसकी तीन दिशाएं हुबली नदी की ओर हैं। खास यह है कि इसकी
संरचना रणनीतिक रूप से की गयी थी। जिससे किसी भी हमले का बेहतर जवाब दिया
जा सके।
पानी की कमी से बचने के लिए फोर्ट के जलाशयों को आंतरिक रूप से भूमिगत
सुरंंगों से गंगा नदी से जोड़ा गया था। जिससे फोर्ट के जलाशयों में पानी का
कोई संकट न रहे। फोर्ट का डिजाइन किसी दिव्य भव्य किला की भांति किया गया
था। फोर्ट विलियम में 10000 दर्शकों के लिए स्थान है।
फोर्ट में एक शानदार संग्रहालय भी है। यह संग्रहालय पर्यटकों को खास तौर
से आकर्षित करता है। इस संग्रहालय में प्राचीन हथियारों, तलवारों,
मशीन-बंदूकें, वर्मा अभियान की तस्वीरें आदि इत्यादि हैं। शानदार स्थापत्य
कला की संरचना फोर्ट विलियम में छह द्वार है।
इनको चौरंगी, प्लासी, कलकत्ता, जल द्वार, सेंट जोर्जेस एवं ट्रेजरी गेट के
नाम से जाना एवं पहचाना जाता है। खास यह है कि फोर्ट विलियम में शानदार
स्विमिंग पूल, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, बेहतरीन रेस्टोरेंट, आउटडोर खेल के
मैदान आदि इत्यादि हैं। खास यह है कि फोर्ट विलियम परिसर में एक 9 होल
गोल्फ कोर्स भी है। सेंट पीटर चर्च यहां की शान है।
फोर्ट विलियम की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट कोलकाता है। निकटतम रेलवे
स्टेशन कोलकाता रेलवे स्टेशन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी फोर्ट विलियम
कोलकाता की यात्रा कर सकते हैं।
22.552210,88.331940
22.552210,88.331940












Comments
Post a Comment