विक्टोरिया मेमोरियल: अतुलनीय सौन्दर्य
विक्टोरिया मेमोरियल को वास्तुशिल्प का जादुई सौन्दर्य कहें तो शायद कोई
अतिश्योक्ति न होगी। विक्टोरिया मेमोरियल का सौन्दर्य निश्चय ही अतुलनीय
है। जिसकी शायद कहीं तुलना नहीं की जा सकती।
वस्तुत: विक्टोरिया मेमोरियल एक शानदार स्मारक है। भारत के पश्चिम बंगाल
की राजधानी कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल ब्रिटिशकालीन एक राष्ट्रीय
धरोहर है। यह अद्भुत एवं शानदार स्मारक महारानी विक्टोरिया को समर्पित है।
इसकी संरचना वर्ष 1906 से 1921 की अवधि में की गयी।
इस स्मारक की स्थापत्य कला अद्भुत एवं अतुलनीय है। स्मारक की संरचना में
शिल्पकला का एक सुन्दर सम्मिश्रण दिखता है। विक्टोरिया मेमोरियल के गुम्बद
मुगल शैली पर आधारित हैं तो वहीं इनकी संरचना में सारसेनिक एवं पुर्नजागरण
काल का प्रभाव भी दिखता है।
मार्बल से संरचित विक्टोरिया मेमोरियल वस्तुत: मुगल एवं ब्रिाटिश स्थापत्य
कला का शानदार संगम है। स्मारक की दीवारों पर बेहतरीन नक्काशी अति दर्शनीय
है। महारानी विक्टोरिया को समर्पित इस स्मारक में एक शानदार एवं अति
समृद्ध संग्रहालय भी है।
इस शानदार संग्रहालय में महारानी विक्टोरिया के पियानो, स्टडी डेस्क सहित
3000 से अधिक सुन्दर एवं आकर्षक वस्तुुएं प्रदर्शित हैं।
विशेषज्ञों की मानें तो विक्टोरिया मेमोरियल की स्थापना लार्ड कर्जन की
पहल पर की गयी थी। इस पहल में इण्डो-ब्रिाटिश इतिहास पर विशेष जोर दिया गया
था। इसी परिप्रेक्ष्य में महारानी विक्टोरिया की याद में काल विशेष
संग्रहालय की परिकल्पना भी की गयी थी।
करीब 57 एकड़ में फैले विक्टोरिया मेमोरियल में चौतरफा इण्डो-ब्रिटिश
स्थापत्य कला की अद्भुत संरचना दिखती है। शायद इसीलिए इसे 'राज का ताज" कहा
जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो वर्ष 1935 में इसे अधिनियम के जरिए
राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया था।
इसके बाद विक्टोरिया मेमोरियल को राष्ट्रीय पर्यटन की दृष्टि से देखा जाने
लगा। खास यह कि स्मारक का संंग्रहालय एवं बाग बगीचा अति दर्शनीय है।
विक्टोरिया मेमोरियल संग्रहालय की नौ दीर्घाओं में 28394 कला कृतियां
प्रदर्शित हैं। यह कलाकृतियां भारतीय एवं ब्रिाटिश संस्कृति को दर्शाती
हैं। इस विशाल संरचना में वैश्विक शिल्पकला का भी विलक्षण दर्शन होता है।
इनमें यूरोपीय कलाकारों मसलन चाल्र्स डोली, जोहान जेफाली, विलियम हेजिज,
विलियम सिम्पसन, टिली केटल, थोमस हिके, बुलजार सोलविन्स, इमली एडन आदि
इत्यादि कलाकारों द्वारा सृजित तैलचित्र एवं जल रंगों से बने चित्र
प्रदर्शित हैं।
मान्यता यह भी है कि कलाकार डेनियल्स की तस्वीरों का यह विश्व का सबसे बड़ा
संग्रह है। दीवारों की शानदार नक्काशी पर्यटकों को मुग्ध कर लेती हैं।
स्मारक का कलात्मक सृजन देख कर इसे शिल्पकला का सुन्दर समिश्रण भी कह सकते
हैं। हावड़ा जंक्शन से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित विक्टोरिया मेमोरियल
पश्चिम बंगाल का एक आदर्श पर्यटन या स्मारक है।
खास यह कि विक्टोरिया मेमोरियल अपनेे शिल्प सौन्दर्य या स्थापत्य कला से पर्यटकों को खुद ब खुद आकर्षित करता है।
विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध
हैं। निकटतम एयरपोर्ट नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इण्टरनेशनल एयरपोर्ट कोलकाता
है।
निकटतम रेलवे स्टेशन हावड़ा जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता की यात्रा कर सकते हैं।
22.565571,88.370209
22.565571,88.370209












Comments
Post a Comment