बैंकाक का ग्रांड पैलेस: धरती का स्वर्ग
बैंकाक के ग्रांड पैलेस की स्थापत्य कला को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे धरती पर साक्षात स्वर्ग उतर आया हो।
जी हां, बैंकाक की इस संरचना का वास्तुशिल्प अद्भुत एवं विलक्षण है। शायद
इसीलिए इस संरचना को अद्भुत कहा जाता है। थाईलैंड के शहर बैंकाक स्थित इस
अद्भुत संरचना कोे वैश्विक आकर्षण भी माना जाता है।
खास यह है कि इसे चक्री वंश के राजा राम प्रथम ने बनवाया था। वास्तुकला का
विलक्षण आयाम ग्रांड पैलेस वस्तुत: एक विशाल परिसर है। इस परिसर में महलों
की एक शानदार श्रंखला विद्यमान है।
वास्तुकला का यह विलक्षण परिसर वस्तुत: सियाम राजाओं का आधिकारिक आवास हुआ
करता था। खास यह कि वास्तुकला के शानदार अलंकरण की दर्शनीयता के लिए
दुनिया के पर्यटक आते हैं। शायद यह इस विशिष्ट संरचना का खास आकर्षण है।
विशेषज्ञों की मानें तो इस शानदार एवं सुन्दर संरचना को 1782 में अस्तित्व
में लाया गया था। बैंकाक के ग्रांड पैलेस को थाईलैंड में एक अति पवित्र
परिसर माना जाता है। उत्कृष्ट शिल्प कौशल एवं रचनात्मकता का शानदार अलंकरण
ग्रांड पैलेस वैश्विक पर्यटकों के खास आकर्षण का केन्द्र है।
खास यह कि महलों के इस विशाल परिसर में प्रवेश के लिए 12 द्वार हैं। यह
प्रवेश द्वार बाहरी दीवारों पर आधारित हैं। इस विशेष ग्रांड पैलेस की
संरचना में चारों ओर दीवारें हैं। इन सभी चार दीवार पर तीन-तीन प्रवेश
द्वार हैं।
सभी प्रवेश द्वार सफेद रंग के हैं। यहां प्रांग शैली के शिखर विशेष आकर्षक
हैं। महलों में तो इससे कहीं अधिक प्रवेश द्वार हैं। आंतरिक क्षेत्र में
महलों के 22 से अधिक प्रवेश द्वार हैं। आंतरिक दीवारों की संरचना ऐसी है कि
इसे भूलभुलैया कहा जाएगा।
इसके अलावा बाहरी दीवारों के आसपास 17 छोटे किले भी हैं। इन किलों को
तुकबंदी कहा जाता है। पूर्वी दीवार के निकट सनमचाई रोड की दिशा में दो
विशाल हॉल भी हैं। इनको सिंहासन हॉल कहा जाता है।
ग्रांड पैलेस के पूर्वी क्षेत्र में एमराल्ड बुद्ध मंदिर स्थित है। इसका
छोटा आयातकार मंडप महल की दीवार के शीर्ष पर बनाया गया है। चमकीले मोजेक से
संरचित बुद्ध मंदिर का आकर्षण देखते ही बनता है।
इस विशेष मंडप को एक मंच का भी आकार दिया गया है। इस विशाल मंच से राजा
राम चतुर्थ सनमचाई रोड से निकलने वाले शाही एवं धार्मिक जुलूस का अवलोकन
करते थे। यह मंच मंदिर का ही हिस्सा है।
ग्रांड पैलेस एवंं एमराल्ड बुद्ध मंदिर में देवी देवताओं की मूर्तियां
विद्यमान हैं। यह मूर्तियां बेहद कलात्मक हैं। ग्रांड पैलेस परिसर में एक
समृद्ध संग्रहालय भी है। संग्रहालय में ग्रांड पैलेस सहित राज परिवार का
इतिहास संरक्षित एवं प्रदर्शित है। इस विशाल परिसर में एक शानदार टकसाल है।
थाईलैंड घूूमने का कोई प्लान बना रहे हैं तो बैंकाक के ग्रांड पैलेस की
सैर करना न भूलें। निश्चय ही पर्यटक बैंकाक के ग्रांड पैलेस के सुन्दर
वास्तुशिल्प को कभी भूल नहीं पायेंगे।
बैंकाक के ग्रांड पैलेस की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं।
निकटतम एयरपोर्ट स्वर्णभूमि इंटरनेशनल एयरपोर्ट बैंकाक है। निकटतम रेलवेे
स्टेशन बैंकाक रेलवे स्टेशन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी बैंकाक के ग्रांड
पैलेस की यात्रा कर सकते हैंं।
13.756331,100.501762
13.756331,100.501762











Comments
Post a Comment