न्यूजीलैंड का दक्षिणी द्वीप: रोमांचक एहसास
न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप को बेहद रोमांचक पर्यटन कहा जाना चाहिए। कारण
यह कि दक्षिणी द्वीप प्राकृतिक सम्पदाओं से अति समृद्ध है। लिहाजा पर्यटक
यहां रोमांच का एहसास करते हैं।
ग्लेशियर एवं घाटियों-वादियों से आच्छादित दक्षिणी द्वीप प्राकृतिक
सौन्दर्य का अद्भुत एवं विलक्षण आयाम है। शायद इसी कारण दक्षिणी द्वीप
वैश्विक पर्यटकों का बेहद पसंदीदा है।
खास तौर से रात में दक्षिणी द्वीप का परिदृश्य बेहद सुहाना एवं
इन्द्रधनुषी होता है। ग्लेशियर का प्राकृतिक सौन्दर्य आकाश के चांद-तारों
के बीच आैर भी निखर उठता है। रात आकाश चांद तारों से जगमगा उठता है। ऐसा
प्रतीत होता है कि जैसे धरती पर स्वर्ग उतर आया हो।
खास यह कि दक्षिणी द्वीप का ग्लेशियर न्यूजीलैंड का सबसे लम्बा ग्लेशियर
माना जाता है। इस अद्भुत ग्लेशियर की लम्बाई करीब 27 किलोमीटर है। इस
ग्लेशियर में दुनिया के दुर्लभ वन्य जीव जंतुओं को भी आसानी से देखा जा
सकता है।
क्वींसलैंड के कुछ ही दूरी पर स्थित यह द्वीप प्रकृति का एक सुन्दर उपहार
है। दक्षिणी द्वीप का प्राकृतिक सौन्दर्य दुनिया में खास तौर से जाना एवं
पहचाना जाता है। न्यूजीलैंड के इन ग्लेशियर को खास तौर से फॉक्स एवं फ्रांज
जोसेफ ग्लेशियर के नाम से जाना एवं पहचाना जाता है।
खास यह कि वस्तुत: न्यूजीलैंड के इस शानदार टूरिज्म प्वाइंट को प्रकृति
प्रेमियों का स्वर्ग कहा जाता है। खास यह कि झीलों-झरनों, नदियों एवं
पर्वतों के सौन्दर्य के साथ ही पर्यटक दक्षिणी द्वीप पर तटीय आनन्द की एक
सुखद अनुभूति कर सकते हैं।
दक्षिणी द्वीप पर पर्यटक अंगूर के सुन्दर बागान की सैर भी कर सकते हैं।
अंगूर के बागान की सैर पर्यटकों को रोमांच से भर देते हैं। खास यह कि
दक्षिणी द्वीप के अंगूर अपनी गुणवत्ता, स्वाद एवं विशिष्टता के लिए दुनिया
भर में जाने पहचाने जाते हैं।
इतना ही नहीं, दक्षिणी द्वीप की वाइन भी काफी कुछ खास मायने रखती है।
अल्पाइन चोटियों के सानिध्य में तटीय रेखा एक आश्चर्य पैदा करती है।
दक्षिणी द्वीप के इन ग्लेशियर के सौन्दर्य दुनिया मुग्ध होती है।
विशेषज्ञों की मानें तो फॉक्स एवं फ्रांज जोसेफ ग्लेशियर न्यूजीलैंड का
मुख्य आकर्षण है।
पन्ना के हरे भरे सघन वर्षावन क्षेत्र से उतरती नदियों का निर्मल प्रवाह
देखते ही बनता है। नदियों का ऐसा दृश्य अति दुर्लभ होता है। फॉक्स ग्लेशियर
का नामकरण न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री विलियम फोेक्स पर रखा गया था।
फॉक्स ग्लेशियर से कुछ ही दूर पर फ्रांज जोसेफ ग्लेशियर स्थित है। खास यह
कि इस स्थान का नामकरण एक आस्ट्रेलियाई सम्राट के नाम पर किया गया है।
शायद इसकी विशिष्टता को देखते हुए यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोेषित
किया है। पर्यटक इन दोनों ग्लेशियर के सौन्दर्य का आनन्द एक साथ ले सकते
हैं।
ग्लेशियर के निकट ही एक गांव भी है। लिहाजा पर्यटक विलेज टूरिज्म का भी
आनन्द ले सकते हैं। बर्फ पर चलना या बर्फ के बीच सैर करना बेहद रोमांचक
होता है।
विशेषज्ञों की मानें तो यह इलाका माउंट कुक कहलाता है। माउंट कुक का फैलाव
करीब 101 वर्ग किलोमीटर तक है। ग्लेशियर के नीचे स्थित शानदार झील
पर्यटकों को जलक्रीड़ा का भरपूर मौका देती है।
पर्यटक झील में क्रूज की सवारी कर ग्लेशियर सहित आसपास के प्राकृतिक
सौन्दर्य का लुफ्त उठा सकते हैं। प्राकृतिक सौन्दर्य की विशिष्टताओं के
कारण इसे लव प्वाइंट एवं हनीमून प्वाइंट भी कहते हैं।
दक्षिणी द्वीप के फॉक्स एवं फ्रांज जोसेफ ग्लेशियर सहित इस टूरिज्म प्वाइंट की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं।
निकटतम एयरपोर्ट क्वींसटाउन एयरपोर्ट फ्रंकफुर्ट ओटागो है। निकटतम रेलवे
स्टेशन भी क्वींसटाउन में स्थित है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी दक्षिणी द्वीप
की यात्रा कर सकते हैं।
-43.587050,170.370960
-43.587050,170.370960












Comments
Post a Comment