ज्यूरिख : सांस्कृतिक रूप से अति समृद्ध एक वैश्विक शहर निश्चय ही ज्यूरिख का सौन्दर्य मुग्ध कर लेगा। ज्यूरिख की स्थापत्य कला कुछ है ही ऐसी, जो मुग्ध कर ले। ज्यूरिख की स्थापत्य कला को अतुलनीय कहा जाए तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। स्विट्जरलैंड का सबसे बड़ा शहर ज्यूरिख सांस्कृतिक रूप से अति समृद्ध है। स्विट्जरलैंड की राजधानी ज्यूरिख वस्तुत: एक व्यवसायिक एवं सांस्कृतिक शहर है। ज्यूरिख को वैश्विक शहर माना जाता है। विश्व में इसे सबसे बेहतरीन जीवन गुणवत्ता का शहर माना जाता है। शायद इसीलिए ज्यूरिख वैश्विक पर्यटकों का बेहद पसंदीदा शहर है। स्विट्जरलैंड का सबसे धनी-समृद्ध, घना एवं रमणीक शहर ज्यूरिख वस्तुत: दो हिस्सो में है। विशेषज्ञों की मानें तो इस शहर की संरचना एक विशाल झील को सुखा कर की गयी है। चौड़ी सड़कें एवं वास्तुशिल्प की सुन्दर इमारतें ज्यूरिख की शान एवं शोभा हैं। ज्यूरिख का मुख्य आकर्षण शहर के मध्य से गुजरने वाली लिम्मत नदी है। खास यह कि ज्यूरिख के दोनों हिस्सों को जोड़ने के लिए लिम्म...